सात दिन से लापता टाटा मोटर्स के सिक्योरिटी सुपरवाइजर का शव बरामद, हत्या की आशंका

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

टाटा मोटर्स कंपनी सिडकुल पंतनगर से बीते 28 नवंबर से लापता सिक्योरिटी सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह खाती (42) का शव पंतनगर में जंगल से बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नरेंद्र की चाकू मारने के साथ ही गला दबाकर हत्या की गई है।

Advertisement

सात दिन से लापता टाटा मोटर्स के सिक्योरिटी सुपरवाइजर का शव बरामद, हत्या की आशंका
मृतक नरेंद्र खाती का फाइल फोटो।

नरेंद्र तिवारी नगर बिंदुखत्ता जिला नैनीताल का रहने वाला था। टाटा मोटर्स कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात नरेंद्र सिंह खाती बीती 28 नवंबर को ए शिफ्ट की छुट्टी के बाद घर को जाते समय से गायब हो गए थे। पुलिस ने नरेंद्र की स्कूटी बरामद की है। साथ ही शक के आधार पर ट्रांजिट कैंप के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस संदिग्ध को लेकर घटनास्थल पर गई है। इसी युवक पर हत्या करने का शक है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement