आश्वासन के बाद व्यापारियों ने हल्द्वानी बाजार बंद का निर्णय लिया वापस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के मामले में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति की ओर से कल‌ 30 सितंबर सोमवार को प्रस्तावित हल्द्वानी बाजार बंद को स्थगित कर दिया गया है। मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू व‌ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से जल्द ही वार्ता कराई जाएगी। इस पर व्यापारियों ने बाजार बंदी का निर्णय वापस ले लिया।