हल्द्वानी में आडी व‌ बीएमडब्ल्यू में स्टंट करना तीन रईसजादों‌ को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के तीन रईसजादों को बीएमडब्ल्यू और ऑडी कार तेज रफ्तार में चलाना और स्टंट बाजी कर वीडियो को इंस्टाग्राम में शेयर करना भारी पड़ा गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए तीनों रईसजादों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। एसएसपी ने कहा कि किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी नैनीताल रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

जिसमें देखा गया कि कुछ युवकों द्वारा AUDI और BMW कारों को खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में बनाई गई थी। जो सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने वायरल वीडियो में कार चालकों का पता लगाकर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर आदिल, सिकंदर निवासी लाइन नंबर चार और सामी निवासी चोरगलिया रोड बनभूलपुरा को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement