उत्तराखंड में यहां दरोगा की पुत्री की गला रेतकर हत्या, हाइवे के पास मिली लाश, घटना से सनसनी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर तीनपानी पुलिया के समीप आज सोमवार 6 मई‌ को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देख प्रतीत हो रहा था कि गला रेत कर युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कर ली है। इसी दौरान पुलिस के पास एक युवक के चीला नहर में कूदकर आत्महत्या करने की सूचना आई। अंदेशा जताया गया है कि आत्महत्या करने वाले युवक ने ही युवती की हत्या की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह राहगीरों ने युवती का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही थी कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल (वर्तमान तैनाती कोतवाली नगर देहरादून) निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। बताया गया कि युवती बर्थडे पार्टी में गई थी। इधर एसएसपी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement